दुर्घटनादेवास

एबी रोड पर निर्माणाधीन पुल के पिलर से टकराई कार एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल



देवास लाइव। एबी रोड पर विकास नगर के आगे देर रात एक मारुति कार MP11CC8920 निर्माणाधीन पुल के पिलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में जवाहर नगर निवासी अनूप पिता अंजनी सिंह उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई और उसका साथी कमल पिता कार्तिक तलरेजा उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।



घटना मध्य रात्रि करीब एक बजे की बताई जा रही है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एबी रोड पर निर्माणाधीन ब्रिज के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं। एक दिन पहले ही विकास नगर चौराहे पर दो लोगों को करंट लगा और एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। इसके पहले कैला देवी चौराहे पर कई कारें दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। निर्माणाधीन ब्रिज के ठेकेदार द्वारा सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रोटोकॉल का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से आम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन भी आंख मूंदकर सब कुछ देख रहा है।

san thome school
sardana
Sneha
Back to top button