अपराधदेवासहाटपिपलिया

हाटपिपलिया के जंगल में घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला, सोशल मीडिया पर रेप की अफवाह

 

देवास लाइव। हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुसट के पास जंगल में रविवार की दोपहर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। कई पोस्ट ऐसे किए गए हैं जिसमें रेप कर जंगल में फेंकने की बात कही गई है जिसका पुलिस ने खंडन किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुसट से कुछ ही दूर रोड से 50 मीटर अंदर ग्रामीणों ने एक महिला को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी गई। महिला के सिर पर गंभीर रूप से चोट की गई थी। पुलिस महिला को पहले हाटपिपलिया स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे देवास रेफर किया गया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हैं जिला प्रशासन ने रेड क्रॉस सोसाइटी के खर्चे पर महिला को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती के अनुसार महिला से रेप की घटना नहीं हुई है और डॉक्टरों ने पुष्टि नहीं की है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना हाटपिपलिया पुलिस ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button