
देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र के निर्देशानुसार युवा मोर्चा जिला देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में 15 मई से 15 जून तक युवा जोड़ो अभियान चलाएगा। जिसके अंतर्गत यूथ कनेक्ट अभियान, विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया अभियान एवं युवा सम्मेलन सहित कई आयोजन होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत 15 से 22 मई तक भाषण प्रतियोगिता, 23 से 27 मई तक सोशल मीडिया अभियान एवं 1 जून से 15 जून तक संभाग स्तर पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरण में होगा। सबसे पहले विधानसभा स्तर, जिला स्तर और अंत में संभागीय स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस इस प्रतियोगिता में 10 विषय के 10 वक्ता जिसमें इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ता, युवा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि जो भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होंगे उन्हें आमंत्रित किया जाएगा ।
सोशल मीडिया अभियान के अंतर्गत 23 से 27 मई तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैर राजनीतिक युवाओं को भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जोड़ेंगे एवं युवा सम्मेलन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। इसके अंतर्गत विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर हैशटैग अभियान चलाएंगे एवं विभिन्न राष्ट्र प्रतीक एवं गौरव के साथ सेल्फी अभियान भी चलाएंगे। भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के अच्छे भाषण की 1 या 2 मिनट की क्लिप हैशटैग के साथ अपलोड करेंगे। मोर्चा कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऐसी पोस्ट करेंगे। जिससे युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना को जाग्रत कर युवाओं इस अभियान से जोड़ेंगे। 1 जून से 15 जून तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में संभागीय युवा सम्मेलन का अयोजन किया जाएगा। जिसमें वकील, खिलाड़ी, कलाकार नव मतदाता डॉक्टर इंजीनियर किसान युवा व्यवसाई एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले युवाओं सहित 15 से 20 हजार युवाओं की सहभागिता होगी।
युवा जोड़ो अभियान के क्रियान्वन हेतु युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी ने जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह सेन्धव, विधानसभा प्रभारी हाटपिपलिया विधानसभा रजतपाल सिंह राजपूत, सोनकच्छ विधानसभा जयवर्धन जोशी, खातेगांव विधानसभा काशी सारोठिया, बागली विधानसभा महेंद्र पवार, देवास विधानसभा प्रीतम सिंह सोलंकी, मंडल प्रभारी सूची देवास जूनियर मंडल आयुष भूतड़ा, देवास सीनियर मंडल शुभम जाधव, देवास महाराजा मंडल सुदर्शन दुबे, देवास ग्रामीण मंडल मनीष पाटीदार, सोनकच्छ नगर मंडल कुणालसिंह सेंगर, सोनकच्छ ग्रामीण मंडल पुष्पराज सिंह रजापुर, टोंक नगर मंडल राहुल मालवीय, टोंक ग्रामीण मंडल, लोकेंद्र सिंह टांक, हाटपिपलिया नगर राजकुमार पाटीदार, हाटपिपलिया ग्रामीण चेतन सिंह सेंधव, शिप्रा मंडल सुरेंद्र सिंह परिहार, बरोठा मंडल राहुल गोस्वामी, कन्नौद मंडल आनंद परमार, खातेगांव मंडल ओम कुडिय़ा जाट, नेमावर मंडल राजकमल दावठा, हरण गांव मंडल विनोद खिलेरी, बागली मंडल संदीप गुर्जर, उदय नगर मंडल अंकित जैन, कांटाफोड़ मंडल आनंद भोँडा, सतवास मंडल अनिल जाट गोदारा को नियुक्त किया गया।


