देवासप्रशासनिक

मॉडल स्कुल के स्थान पर होगा सीएम राईज स्कुल, स्कुल को लेकर कलेक्टर व महापौर प्रतिनिधि की हुई चर्चा

देवास/ सी.एम राईज स्कुल का निर्माण कार्य होना है। सी.एम.राईज स्कुल के निर्माण के लिए शहर मे स्थित सरकारी नजूल की भूमि की जगह तलाश की गई। सी.एम.राईज स्कुल के निर्माण मे लगने वाला एरिया शहर मे स्थित कोई सरकारी जगह पर नही पाया गया। इस पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा स्कुल निर्माण कार्य के एरिये को लेकर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता से चर्चा की। इस दौरान विधायक द्वारा कलेक्टर से मॉडल स्कुल के स्थान एवं परिसर पर सी.एम.राईज स्कुल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया। श्री अग्रवाल के द्वारा कलेक्टर से विस्तृत चर्चा के दौरान बताया कि मॉडल स्कुल के स्थान व परिसर मे नया सी.एम. राईज स्कुल का निर्माण होगा तथा नये स्कुल के निर्माण के पश्चात स्कुल स्टॉफ व विद्यार्थियो के वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था पर भी कलेक्टर से चर्चा की जिसमे मॉडल स्कुल के सामने नजूल की सरकारी जमीन पर पार्किंग व्यवस्था के निर्माण की स्वीकृति भी कलेक्टर द्वारा प्रस्तावित की गई।

इस प्रकार सी.एम. राईज स्कुल बिल्डींग का नवीन निर्माण मॉडल स्कुल के स्थान पर होगा साथ मे पार्किंग व्यवस्था भी होगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार सी.एम. राईज स्कुल निर्माण शहर के बीच मे हो जिससे विद्यार्थियो को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसे लेकर चिंतित थे। शीघ्र ही उन्होने कलेक्टर से चर्चा कर शहर के बीच नये सी.एम. राईज स्कुल का शीघ्र निर्माण शहर के बीच मॉडल स्कुल के स्थान पर किये जाने हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त करने हेतु प्रसताव तैयार किये जाने हेतु चर्चा की। जिस पर कलेक्टर द्वारा शीघ्र ही शासन से स्वीकृति प्राप्त करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस स्कुल मे देवास शहर व आस—पास के एरिये से विद्याार्थियो को पढाई के लिए लाभ मिलेगा। इस स्कुल प्रांगण मे प्रायवेट स्कुल की तर्ज पर उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण होगा। जिसमे बच्चो को सभी एक्टिविटियो व खेल गतिविधियो का लाभ मिलेगा व बच्चो को स्कुल मे लाने एवं छोडने की वाहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

san thome school
Sneha
Show More
Back to top button