देवास

मैजिक वालों की मनमानी से परेशान ई-रिक्शा चालक सांसद कार्यालय पहुंचे

ई-रिक्शा चालकों की चिंता सांसद के सामने

देवास. रविवार को देवास के सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने मांग की कि मैजिक चालकों पर कड़ी कार्रवाई हो, जो अनियमितता और अवैध गतिविधियों के कारण उन्हें तंग कर रहे हैं।

ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि मैजिक चालकों की बदतमीजी से वे रोज़ तंग आ गए हैं। मैजिक चालक उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ देते हैं, सवारियों को अशोभनीय तरीके से बोलते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। यह समस्याएँ पुलिस और नगर प्रशासन को पहले ही रिपोर्ट कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस दौरान, ई-रिक्शा चालकों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से सहायता मांगी। उन्होंने आरटीओ विभाग को मैजिक चालकों की गतिविधियों की जांच करने का अनुरोध भी किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button