दुर्घटनादेवास

देवास में बुलेट हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

देवास, 3 मार्च 2024: गोमती नगर के पास एबी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक तेज रफ्तार में बुलेट चला रहे थे और अपना संतुलन खो बैठे। वे फ्लाई ओवर के पिलर से टकरा गए, जिसके बाद बुलेट चकनाचूर हो गई।

दोनों युवक 2 मार्च की शाम को केला देवी चौराहे से बावडीया की तरफ जा रहे थे। संजू नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रिजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इंदौर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button