देवासराजनीति

मुख्यमंत्री बनने पर यादव को जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने दी बधाई


देवास। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री व उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर यादव का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र से मुख्यमंत्री मिलना हर्ष का विषय है। साथ ही उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button