अपराधदेवास

जवाहर नगर चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, संस्था राम-राम के कार्यकर्ताओं का चक्का जाम

देवास।  जवाहर नगर चौराहे पर बुधवार को कुणाल बैरागी, निवासी विकास नगर, को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में कुणाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुणाल बैरागी संस्था राम-राम के सदस्य थे। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने कुणाल पर हमला किया।

घटनाक्रम के बाद गुस्साए संस्था राम-राम के कार्यकर्ताओं ने कोठारी नर्सिंग होम के पास सड़क पर चक्का जाम कर दिया। लाश को काफी देर तक सड़क पर ही रखा गया और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संस्था राम-राम के शैलेंद्र सिंह पवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पहले से ही पुलिस को इस प्रकार की संभावित घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

शैलेंद्र सिंह पवार ने कई लोगों के नाम इस साजिश के पीछे बताए हैं जिन पर पुलिस जांच कर रही है। सीएसपी के अनुसार, तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। इस घटना के बाद शहर में गैंगवार का खतरा मंडराने लगा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button