अपराधदेवासहाटपिपलिया

देवर ने भाभी की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कीऔर खुद भी कर ली आत्महत्या, देवास जिले के हाटपिपलिया की घटना

 

देवास लाइव। जिले के हाटपिपलिया में देवर ने भाभी को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवर भाभी के क्लीनिक में घुसा वहां पर कनपटी पर पिस्टल रख गोली दाग दी और थोड़ी देर बाद देवर की भी लाश एक गार्डन में मिली। मौके से पिस्टल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रीना पति संदीप ने बीएचएमएस किया था। रीना रविवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर देवगढ़ रोड स्थित अपने क्लीनिक पर गई थी। इस दौरान करीब 8 बजे उसका देवर विजय पिता मोहनलाल सिसोदिया क्लीनिक पहुंचा और अपनी भाभी रीना को गोली मार दी। इसके बाद घटना स्थल से बाइक से फरार हो गया। घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद फरार देवर ने कुछ ही दूसरी पर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली। देवर विजय के शव के पास पिस्टल व बाइक बरामद की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच में जुट गई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button