देवासनगर निगम

कचरा जलाते पाये जाने, कोयले की भट्टी जलाये जाने व अमानक पॉलिथीन पर चालानी कार्यवाही

देवास. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम सफाई कार्यो मे बाधा पहुॅचाते हुए एमआर—10 रोड पर कचरा जलाये जाने के साथ अमानक पॉलिथीन उपयोग करने, सार्वजनकि स्थानो पर गंदगी करने एवं कोयले की भट्टी जलाये जाने पर निगम की टीम द्वारा रूपये 6000 की चालानी कार्यवही की गई। जिसमे अलग—अलग झोनो मे निगम स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल खरे, भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, रवि गोयनार के द्वारा टीम के साथ चालानी कार्यवाही की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत शहर मे अमानक पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक व किसी भी प्रकार की गंदगी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही निरंतर की जावेगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button