दुर्घटनादेवास

भाई को फोन लगाकर शिप्रा में कूद गया युवक, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा था



देवास लाइव। शनिवार को शिप्रा नदी के पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने के पहले उसने अपने भाई को फोन किया और बताया कि मैं नदी में कूद रहा हूं।

नदी में काफी तलाश के बाद युवक का शव आज एसडीआरएफ की मदद से मिला। मृतक युवक की पहचान रत्नेश पिता इंद्रजीत मिश्रा निवासी मोती बंगला के रुप में हुई है। मृतक के पिता इंद्रजीत मिश्रा रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर है। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस विषय में अभी पुलिस जांच कर रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button