दुर्घटनादेवाससोनकच्छ

सोनकच्छ: इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर ट्रक-बस टक्कर: 11 यात्री घायल

इंदौर-भोपाल राजमार्ग के सोनकच्छ बायपास क्षेत्र में शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस जो भोपाल की ओर जा रही थी, ट्रक से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर से बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बस में सवार करीब 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार को अधिक चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाई गई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button