Uncategorized

जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न

 

Dpr ads square

देवास। केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक स्थानीय निजी होटल में भोपाल-इंदौर बायपास पर सम्पन्न हुई। जिसमें देवास जिले की कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव निशार शाह की अनुशंसा पर गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान, राष्ट्रीय सचिव माखन देवड़ा, प्रदेश सचिव निसार बाबा एवं वरिष्ठ सदस्य कमल भाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के उद्देश्य से देवास जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, शहर अध्यक्ष डॉ. श्याम पटेल, जिला सचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरेशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाकिर शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित खत्री, जिला मीडिया प्रभारी रईस शाह, संगठन मंत्री आदिल शाह, जिला सहसचिव इरफान मंसूरी, सह संगठन मंत्री अंकित माहेश्वरी, साहिल मंसूरी को नियुक्त किया। नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी। अंत में आभार किशन सिंह, मंगल सिंह एवं शिवा अमर सिंह ने माना। उक्त जानकारी मीडिया रईस शाह ने दी।

Sneha
Royal Group

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया Adbloker बंद करें और क्रोम ब्राउजर मे ही ओपन करें