देवासप्रशासनिक

वीडियो: बाजार खोलने को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का महत्वपूर्ण निर्णय, सुनिए क्या कहती है मंत्री

 देवास लाइव। 14 जून सोमवार से देवास में सामान्य दिनों की तरह बाजार खोले जाएंगे सिर्फ रविवार को लॉक डाउन का पालन करवाया जाएगा।

सम्पूर्ण देवास जिले की सभी दुकानें/ व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) खुल सकेंगी

——— 

विवाह में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 20-20 लोगों के साथ ही रहेगी अनुमति 

———– 

जिले में प्रत्येक रविवार जनता कर्फ्यू रहेगा जो कि शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 06:00 बजे तक रहेगा प्रभावी 

———-

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

———–

देवास, 13 जून 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने पूर्व जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले को अनलॉक करने संबंधी आदेश जारी किया हैं। जारी आदेशानुसार दिनांक 13.06.2021 को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी दिनांक 30.05.2021 एवं दिनांक 01.06.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश को दिनांक 30.06.2021 तक विस्तारित करते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन किये है। 

जारी आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले की सभी दुकानें/ व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) खुल सकेंगी। सब्जी, फल-फुट का विक्रय स्थाई दुकान, ठेला गाडी के माध्यम से किया जा सकेगा। चाट-चौपाटी सयाजी द्वार, कैलादेवी मंदिर, भोपाल चौराहा प्रतिबंधित रहेंगे, केवल चलायमान ठेले के माध्यम से विक्रय किया जा सकेगा। जिम, व्यायामशाला संचालित किये जा सकेंगे, जिसमें उनके संचालक यह सुनिश्चित करेंगे की जिम, व्यायामशाला में केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनका कोविड -19 का वैक्सीनेशन हो चुका है। विवाह में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 20-20 लोगों के साथ ही अनुमति रहेगी। इस प्रायोजन के लिए आयोजक को क्षेत्र के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन से पूर्व प्रदाय करना आवश्यक होगा। सम्पूर्ण जिले में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। सम्पूर्ण जिले में प्रत्येक रविवार जनता कर्फ्यू रहेगा जो कि शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्यत: करना होगा। यह आदेश दिनांक 14.06.2021 से प्रभावशील रहेगा। शेष आदेश यथावत रहेगा।

Sneha
san thome school

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button