देवासप्रशासनिक

देवास जनपद पंचायत सीईओ बदले गए, अध्यक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप

देवास लाइव। देवास के जनपद पंचायत मे अब तक प्रभारी सीईओ के रूप मे ब्रजेश पटेल कार्यभार देख रहे थे। शासन ने बुधवार को जनपद सीईओ देवास अंकिता अलावा को बना दिया गया।

उल्लेखनीय है की पिछले दिनों जनपद पंचायत की अध्यक्ष रामकला मुकेश पटेल ने कलेक्टर से मिलकर ब्रजेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाए थे। अलावा ने बुधवार को विधिवत जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करते समय जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकला मुकेश पटेल, जनपद पंचायत के सदस्य रामप्रसाद चौधरी, राहुल नागर, राहुल चौधरी, देवकरण मंडलोई, राकेश खिरनी सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित विकासखंड के सरपंच- सचिव ने पुष्पगुच्छ देकर सीईओ का स्वागत किया। अलावा ने बताया मुझे खुशी है मां चामुंडा की नगरी देवास जनपद में सेवा का अवसर मिला शासन की हर योजनाओं को ज़रूरत मंद तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button