अपराधदेवास

वीडियो: दिनदहाड़े कार से आए 3 चोर, 16 मिनट में तीन अलमारी तोड़ी और ले उड़े लाखों का माल

 

देवास लाइव। कालानी बाग में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले संजय शर्मा बनारस गए हुए थे उनकी पत्नी देवास में ही कहीं गई हुई थी इसी दौरान उनके घर में लाखों की दिनदहाड़े चोरी हो गई।

तीन चोर एक कार में सवार होकर आए और मात्र 16 मिनट में सारे दरवाजे तोड़कर तीन अलमारियों में सेंधमारी की। इस दौरान एक चोर कार में बैठा रहा। दूसरा बाहर खड़ा रहा और तीसरा अंदर कमाल दिखाता रहा। पुलिस के अनुसार ₹70 हजार नकद और जेवरात चोरी हुए हैं। 

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें चोर कार से आते हुए और जाते हुए नजर आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया और एफएसएल की टीम और डॉग बुलवाकर जांच की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button