दुर्घटनादेवास

डंपर और ट्रैवलर में टक्कर के बाद आग लगी, तीन लोगों की मौत

देवास लाइव। जिले के भौरासा थाना क्षेत्र के सीकखेड़ी के पास भोपाल रोड पर एक ही लाइन में चल रहे डंपर और फोर्स ट्रैवलर वाहन के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना रात में एक डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। भौरासा थाना पुलिस के अनुसार इसमें जलने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतक श्याम माली, पप्पू ठाकुर और शिवनारायन नामदेव सभी मृतक पीपली नाका उज्जैन के हैं। पुलिस ने सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button