
सिंगरौली में हुई प्रतियोगिता में मेधांश पटेल ने फॉयल और मयंक पवार ने ईपी इवेंट में हासिल किया तीसरा स्थान
देवास। सिंगरौली में आयोजित 14वीं मिनी, अंडर-12 एवं अंडर-10 राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में एबेनेज़र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवास के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। मध्यप्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में मेधांश पटेल और मयंक पवार ने अपने-अपने इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 के छात्र मेधांश पटेल ने अंडर-12 फॉयल इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं, कक्षा 5 के छात्र मयंक पवार ने ईपी इवेंट में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अशोक जोशी, प्राचार्य प्रतीक मेहरूनकर, उप-प्राचार्या रानू लोया और प्रशासनिक अधिकारी गौरव देवरे ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षक पवन यादव के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत की भी सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



