देवाससामाजिक

दुग्ध अभिषेक व माल्यार्पण कर मनाई महाराणा प्रताप जयंती

देवास। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर इस बार क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा स्थानीय भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। लॉकडाउन के कारण प्रतिवर्षानुसार निकलने वाली शौर्य यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

सोमवार को माल्यार्पण के दौरान तंवरसिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ भोपाल, नरेंद्र सिंह राजपूत पूर्व अध्यक्ष जि़ला पंचायत देवास,अनिलराजसिंह सिकरवार, कल्पना तंवर, पोपसिंह पंवार, धर्मेंद्रसिंह बैस, विश्वजीतसिंह चौहान, अजयसिंह राजौदा, वेदप्रकाश ठाकुर, विनोद चौहान राजोदा, पंकजसिंह राणा, रामेश्वर जलोदिया, सत्यनारायण लाठी, उम्मेदसिंह राठौड़, प्रशांत चौहान ,राजवीरसिंह ठाकुर, विनोद ठाकुर, विशाल ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button