देवास

अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण हेतु मिली अनुमति


देवास लाइव। अमलतास अस्पताल में अब नेत्र रोगी अपने नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण भी करवा पाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास के पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ठ कार्य करने एवं मरीजो को बेहतर स्वास्थ सम्बधी सेवाएं उपलब्ध कराने के चलते महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर द्वारा अपने आदेश क्रमांक 2593/ओ.एस.टी./2021 दिनांक 19 फरवरी 2021 के द्वारा अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता प्रदान की गई है। निरीक्षण दल द्वारा पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुवे यह मान्यता प्रदान की गई है।इस सम्बंध में प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2021 से अगले पांच वर्ष तक अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता मिली है। अमलतास अस्पताल के चैयरमेन श्रीमयंक राज सिंह जी भदोरिया ने कहा कि ये उपलब्धि हमारे डॉ, स्टाफ सहित अमलतास अस्पताल से जुड़े उन सभी लोगो के सेवा का परिणाम है जिसके कारण हम अब नेत्र रोगियों को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध करवा पाएंगे, जिससे उनके जीवन का अन्धकार समाप्त होगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button