देवासनगर निगम

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिये नया स्वच्छता गीत रिलीज, देखिए

देवास लाइव। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान मे रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि इस बार नगर निगम देवास द्वारा नया स्वच्छता गीत लांच किया है। जिसमे अनूठा प्रयोग किया जाकर सर्वेक्षण का नया थीमसांग शहर के सभी क्षेत्रो को पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त करने हेतु तैयार किया गया है।

इस गीत के ऑडियो एवं विडियो बनाने मे शहर के सिर्फ 6 से 11 वर्ष आयु के बाल कलाकारो का सहयोग लिया गया है। वही इस सांग को बनाने मे परंपरागत वाद्य यंत्रो का प्रयोग नही किया जाकर वेस्ट प्लास्टिक, पुराने डिब्बो एवं कतरों को प्रयोग मे लाकर इस गीत की रिदम तैयार की गई है।

यह गीत वास्विकता का आभास कराता हुआ बताने की कोशिश करता है कि आने वाली पीढी को हम किस तरह का पर्यावरण दे रहे है। साथ ही यह भी बताता है कि नगर निगम ही नही बल्कि हर नागरिक शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने मे उतना ही जिम्मेदार है। इन बाल कलाकारो के भारी उत्साह से भरा यी गीत रविवार सुबह 10 बजे ऑन लाईन रिलिज किया गया। यह गीत देवास लाइव और नगर निगम के यु ट्युब चैनल पर देखा जा सकता है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button