दुर्घटनादेवास

बालगढ़ के तालाब में डूबने से होनहार किशोर की मौत, ऑनलाइन दुनिया में नाम कमाया था

देवास लाइव। सोमवार को शहर ने अपने एक होनहार किशोर को खो दिया। बालगढ़ स्थित तालाब में 16 वर्षीय किशोर डूब गया। जानकारी लगते तालाब किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। काफी समय की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी, किंतु उसे बचाया नहीं जा सका।

सोमवार की शाम खारी बावड़ी मालीपुरा का रहने वाला समर्थ पिता अशोक राठौर उम्र 16 वर्ष अपने साथियों के साथ बालगढ़ स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई में चला गया और तालाब में डूब गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची बालक को तालाब से निकालने के लिए काफी समय तक रेस्क्यू किया गया। काफी मशक्कत के बाद समर्थ को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी, किंतु बालक ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सका, उसने जल्द ही दम तोड़ दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की है।

ऐप बनाकर किया था नाम रोशन
समर्थ ने ऑनलाइन दुनिया मैं अच्छा नाम कमाया था। बहुत कम उम्र में ही उसने मोबाइल के ऐप बनाना शुरू कर दिया था। अपने व्यवहार और कुशाग्र बुद्धि के बल पर यह किशोर काफी प्रसिद्धि पा चुका था। जैसे ही तालाब में डूबने से मौत की खबर शहर में फैली तो शोक छा गया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button