अपराधदेवास

भाई दूज पर भाई बहन का रिश्ता शर्मसार, भाई और भतीजे ने किया दुराचार

देवास लाइव। विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली पोलियों से ग्रसित एक महिला से उसके सगे छोटे भाई और भतीजे ने भाई दूज के दिन ही दुराचार किया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

निर्भया प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया की भाई दूज के दिन यह घटना हुई है और शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Dpr ads square

पोलियों से पीड़ित है महिला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजय नगर क्षेत्र में किराए से रहने वाली महिला जिसका एक छोटा बेटा भी है के साथ उसका 21 वर्षीय छोटा भाई साथ रहता था। महिला का पति महिला के साथ नहीं रहता साथ ही महिला को पोलियों की भी शिकायत है। शर्मसार करने वाली घटना के बाद दोनों आरोपियों ने पीडिता को रिपोर्ट न करने के लिए धमकाया। किसी प्रकार से पीडिता पुलिस तक पहुंची और निर्भया प्रभारी लीला सोलंकी ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बलात्कार और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

नोट (महिला के पहचान उजागर न हो इसलिए आरोपियों के नाम प्रकाशित नहीं किये गए है)

Sneha
Royal Group

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया Adbloker बंद करें और क्रोम ब्राउजर मे ही ओपन करें