देवास। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन की मदद करने के आरोप में भाजपा संगठन के आह्वान पर एवं देवास विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी तीनों मंडल पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा नगर महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बैस एवं गणेश पटेल ने बताया कि सीनियर मंडल द्वारा नावेल्टी चौराहे पर, जूनियर मंडल द्वारा विकास नगर चौराहा एवं महाराजा मंडल द्वारा इटावा में पुतला दहन किया जाएगा। सभी जगहों पर दोपहर 12 बजे पुतला दहन होगा। मंडल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी, सचिन जोशी ओर अजय पंडित ने सभी मंडल के भाजपा के कार्यकर्ता अपने मंडल के पुतला दहन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
सौरभ सचान
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
