देवासप्रशासनिक

राघोगढ़ में हुई शिकायत तो देवास में खाद की फैक्ट्री सील, खाद में पत्थर डालने के आरोप

सालभर पहले सील की थी एग्राेफास फैक्टरी, बगैर अनुमति फिर हो गई थी शुरू

देवास लाइव। गुना जिले के राघोगढ़ में देवास की एक फैक्ट्री से बनी खाद में पत्थर पाए जाने के बाद शिकायत हुई। शिकायत मिलने पर देर शाम एडीएम एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में एग्रोफॉस नमक फैक्ट्री पर छापा मारा गया और बड़ी मात्रा में खाद और उसमें मिलाने वाला पत्थर बरामद हुआ जिसके बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया।

एबी राेड पर औद्याेगिक क्षेत्र स्थित खाद बनाने वाली एग्राेफास फैक्टरी में नकली खाद की सूचना पर शनिवार रात एडीएम प्रकाशसिंह चाैहान, एसडीएम प्रदीप साेनी, तहसीलदार पूनम ताेमर ने कृषि विभाग के अधिकारियाें के साथ दबिश दी।

फैक्टरी में अंदर जाकर देखा ताे खाद में मिलाने के लिए रेती, मिट्टी और पत्थर का पीसा हुआ पावडर मिला। साथ ही उसमें केमिकल भी बड़ी मात्रा मिला, जाे आसपास के जमीन काे प्रदूषित कर रहा है। अधिकारियाें जब पहुंचे ताे वहां खाद का निर्माण हाे रहा था। फैक्टरी के चाराें तरफ हाे रहे प्रदूषण और केमिकल काे देखते हुए उसे सील कर दिया गया है। खाद के सैंपल कृषि विभाग की टीम ने ले लिए हैं, जिसकी रिपाेर्ट आने पर असली-नकली की पहचान हाे सकेगी। यह फैक्टरी राजकुमार सुहाने की है, जिसके यहां पर पहले भी एक बार जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी।

प्रदूषण बोर्ड की अनुमति के बिना चल रही थी फैक्ट्री

फैक्टरी चालू करने के लिए मालिक ने प्रदूषण नियत्रंण बाेर्ड में आवेदन दिया था, लेकिन फैक्टरी की वजह से ज्यादा प्रदूषण हाेने पर विभाग ने इसे अनुमति तक नहीं थी थी। इसके बाद भी बिना अनुमति के यह फैक्टरी में खाद बनाने का काम करने लगा। फैक्टरी में अंदर की तरफ 40-50 मजदूर काम कर रहे थे, जाे डस्ट के बीच प्रदूषित वातावरण में काम कर रहे थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button