खेलदेवास

ऑल इंडिया चैंपियनशिप में पँखुड़ी राठौड़ और मायशा सोमानी ने जीता स्वर्ण पदक

देवास। मोहाली, पंजाब में ऑल इंडिया रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 7 व 8 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई। चैंपियनशिप में पूरे भारत वर्ष के कई प्रदेशों से आये खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देवास की होनहार स्पीड स्केटिंग खिलाड़ी पँखुड़ी राठौड़ ने भी चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पँखुड़ी ने अपनी एज केटेगरी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर देवास का नाम पूरे भारत मे रोशन किया है।

उक्त प्रतियोगिता में अपनी आयु वर्ग में मायशा सोमानी ने भी इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मायशा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवास का नाम पूरे भारत में रोशन किया। अब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मायशा संभवतया जनवरी 24 में थाईलेण्ड में अपनी केटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मायशा मात्र 7 वर्ष की आयु में अपने खेल को निखारते हुए आगे बढ़ रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button