अपराधदेवासपुलिस

वीडियो: अपराधों में लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गुंडों की ठुकाई शुरू की

देवास लाइव। पिछले कुछ दिनों में अपराधों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना पुलिस ने कई अपराधों में लिप्त दो गुंडों का सरेआम जुलूस निकाला और उनकी पिटाई करते हुए न्यायालय लेकर गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से देवास में अचानक अपराधों में उछाल आया जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे।

शुक्रवार को पुलिस कप्तान डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए और वे स्वयं भी रोड पर उतरे थे।

इसका असर आज शनिवार को देखने को मिला पुलिस ने गुंडों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को विश्वास है कि उसकी इस कार्रवाई से नागरिकों में विश्वास का माहौल बनेगा और गुंडों में भय होगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button