देवाससामाजिक

जरूरतमन्दों को प्रतिदिन वितरित किए जा रहे 500 भोजन के पैकेट

देवास। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजयुमो के ऊर्जावान अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में और भाजयुमो प्रदेश संयोजक दीपक बैरागी व कार्यकर्त्ताओ द्वारा प्रतिदिन जरूरत मंदो के लिए 500 भोजन पैकेट वितरण कार्य जारी है। 
भोजन शाला में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने अपनी सेवा दी और युवा मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। भोजन के पैकेट नगर के प्रमुख स्थानों एवं हॉस्पिटलो के बाहर मरीजो के परिजनों को वितरण किये गए। इस मौके पर दुर्गेश चिल्लोरिया, मनीष पण्डया, अनिल चावड़ा, मंगल सिह तंवर, रजत कश्यप, संदीप रामटेके,अनुज प्रजापति उपस्थित थे। उक्त जानकारी शुभम पांचाल ने दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button