देवास

वीडियो: देवास में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मांसाहार से बचने की सलाह, प्रभावित क्षेत्र में नहीं बिकेगा चिकन और अंडा

देवास लाइव। देवास में पिछले कई दिनों से पक्षियों की असामान्य मौत के मामले सामने आए हैं जिसके बाद लैब में टेस्टिंग के लिए सैंपल भोपाल भेजा गया था।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि टेस्टिंग के बाद देवास में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसके बाद गाइडलाइन जारी की गई है। कलेक्टर के अनुसार प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में पक्षियों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ने चिकन और मांसाहार से बचने की सलाह दी है। बर्ड फ्लू का फिलहाल मानव पर संक्रमण नहीं देखा गया है लेकिन इसके लिए स्वास्थ विभाग पूरी तरह तैयार है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button