दुर्घटनादेवास

चिड़ावद के पास कार पुलिया से टकराई पिता पुत्र की मौत, दो बच्चों समेत 3 गंभीर रूप से घायल



देवास लाइव। बुधवार की देर रात मक्सी रोड (एबी रोड) पर चिड़ावद के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है परिवार सीहोर में शादी समारोह से वापस तराना लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिता पुत्र बद्रीलाल सोनी और नीलेश सोनी दोनों तराना के निवासी हैं जिनकी हादसे में मौत हुई है। परिवार के 2 बच्चों समेत कुल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कृष्णा पिता निलेश सोनी उम्र 14 वर्ष, शिवाया पिता निलेश सोनी उम्र 3 वर्ष, समता पति निलेश सोनी उम्र 40 वर्ष, तीनो मां बच्चो को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

मामले में किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात भी सामने आ रही है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
देवास से मक्सी के बीच एबी रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं जिन पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर डेंजर जोन है जहां पर ठीक से संकेतक अब तक नहीं लगाए गए।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button