देवासपुलिस

वीडियो: यह क्या हो गया देवास पुलिस को, सड़क पर ही हंगामा, कहां गया अनुशासन?

महिला आरक्षक एवं युवक में सरेराह विवाद, एक दूसरे पर लगाए अभद्रता के आरोप, पुलिस का अनुशासन कहां गया?

देवास लाइव। मध्य प्रदेश की अनुशासित पुलिस राह चलते अब झगड़ा क्यों करने लगी है इस पर संज्ञान लेना आवश्यक हो गया है।

कैला देवी चौराहे पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक नेहा ठाकुर और एक मकान बनाने वाले मिस्त्री बीच विवाद हो गया।
बताया जा रहा है विवाद मोटरसाइकिल से कट लगने पर हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं।
सवाल यह उठता है कि एक मजदूर किस्म का इंसान जो खुद रोजी रोटी के लिए परेशान है, क्यों पुलिस से पंगा लेगा। पुलिस जांच में दोनों पक्ष देखे जाने आवश्यक हैं। ऐसा ना हो कि एक आम आदमी पुलिस के अत्याचार का शिकार हो जाए और कार्रवाई एकतरफा हो। इधर यदि महिला आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है तो उसकी सजा भी मिलनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने यह मामला उठाया है जिसमें युवक को प्रताड़ित बताया गया है। पोस्ट में यह बताया गया कि युवक मिस्त्री का काम करता है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button