देवास

एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट, एक युवक गंभीर रूप से घायल

देवास: देवास के आइसीआइसीआइ बैंक के पास स्थित टाटा एआईए के ऑफिस में एक गंभीर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एसी में गैस रिफलिंग के दौरान कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फरहान पिता इस्माइल निवासी आजाद नगर, इंदौर के रूप में हुई है।

घटना के बाद फरहान को तुरंत देवास के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फरहान और उसका एक साथी इंदौर से देवास एसी में गैस रिफलिंग करने आए थे, तभी यह हादसा हुआ।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button