देवासप्रशासनिक

वीडियो: महिला तहसीलदार से बोले शहर काजी क्यों शहर का माहौल खराब करना चाहती हो, तहसीलदार मदरसे में शासकीय शुल्क की वसूली के लिए कुर्की करने गई थी

देवास लाइव। भूमि डायवर्सन के 1 लाख 66 हजार रूपए बकाया की वसूली करने के लिए देवास के नुसरत नगर स्थित एक मदरसे में तहसीलदार पूनम तोमर पहुंची थी। इसी दौरान शहर काजी अबुल कलाम और उनके साथ आए लोगों ने उनसे बहस बाजी की। महिला तहसीलदार ने उन्हें यहां तक कहा कि आप कलेक्टर साहब से बात कर लीजिए मैं कार्रवाई रोक दूंगी। लेकिन शहर काजी शहर का माहौल खराब होने का हवाला देते रहे।

तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया की 2010 में मदरसे के लिए भूमि का डायवर्शन कराया गया था। लेकिन मदरसे के आसपास मैदान का डायवर्शन नहीं कराया गया। इस मैदान को शादी पार्टी के लिए किराए से दिया जाने लगा। ग्वालियर से आई ऑडिट टीम ने इस पर आपत्ति ली और शासकीय शुल्क बकाया निकाला। इसी की वसूली के लिए सांकेतिक रूप से कुर्की की जानी थी। इस प्रकार की कुर्की में किसी एक कमरे में ताला लगा दिया जाता है और शुल्क जमा होने के बाद खोल दिया जाता है। लेकिन कार्रवाई पूरी होती उसके पहले शहर काजी और उनके साथी मौके पर आ गए और कार्रवाई अधूरी रह गई।

शहर का माहौल खराब होने का हवाला दिया

वायरल वीडियो में शहर काजी को यह कहते सुना जा रहा है कि आप क्यों शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि एक शासकीय कार्रवाई से शहर के माहौल का क्या लेना देना। वैसे भी तहसीलदार संकेतिक कुर्की के लिए मौके पर पहुंची थी। यह पहली बार नहीं है कि शहर काज़ी ने शहर का माहौल खराब होने का हवाला दिया हो।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button