टोंकखुर्ददेवास

अंतर्राजीय लूट और डकैती के नौ मामलों में फरार दो आरोपियों को पकड़ा

देवास, 29 जुलाई 2024 – (रोहित सिसोदिया) पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय के निर्देश पर देवास पुलिस ने 28 और 29 जुलाई 2024 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली गिरफ्तारी 28 जुलाई को हुई, जब पुलिस ने विकास उर्फ भुरिया (32 वर्ष) को टोंककला यात्री प्रतिक्षालय के सामने से पकड़ा। वह राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्यों में डकैती और लूट के मामलों में फरार था। उसके पास से चाकू भी मिला। विकास पर कुल 06 मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

दूसरी गिरफ्तारी 29 जुलाई को हुई, जब पुलिस ने सुकेश (30 वर्ष) को गिरलाखेडी फाटे के सामने से पकड़ा। वह कई राज्यों में डकैती और अन्य अपराधों में फरार था। तलाशी में उसके पास से लोहे का छुरा मिला। सुकेश पर कुल 10 मामले दर्ज हैं। उसे भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

इन गिरफ्तारियों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हैं: थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक आलोक सोनी, उपनिरीक्षक राधेश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक चेतन यादव, सहायक उपनिरीक्षक चन्दरसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक कमलपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र खराडी, प्रधान आरक्षक राजेश लुवानिया, प्रधान आरक्षक कमल कुशवाह, प्रधान आरक्षक अनिल मकवाना, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक सुरेश शर्मा, आरक्षक धमेन्द्र चावडा, आरक्षक शंकर पटेल, आरक्षक जितेन्द्र भिलाला, आरक्षक वीरेन्द्र चौहान, महिला आरक्षक अंजली, महिला आरक्षक राधा और सैनिक रोहित।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button