देवासशिक्षा

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास के 26 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया।

देवास. सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास के 26 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं श्रीमती अनुराधा अरोरा व प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर केक काटकर किया गया। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने गणेष वंदना कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।

तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राए भी उपस्थित थे। जिन्होने अपने पुराने विद्यालय के अनुभवों को साझा किया व विद्यालय की पूर्व छात्राए कु. आरोही आठवले एवं कु. अंतरा आठवले ने शानदार उपशास्त्रीय नृत्य द्वारा सभी उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया।

विद्यालय में सत्र 2023-24 के अंतर्गत छात्र-समिति का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को चार समूहों (हाउस), देवी अहिल्या, रानी पद्मिनी, महाराजा रणजीत सिंह एवं छत्रपति शिवाजी हाउस के अंतर्गत सम्मिलित किया गया। हेड बॉय व हेड गर्ल का चयन चुनाव द्वारा किया गया। जिसमें कक्षा बारहवीं के छात्र कनिष्क दुबे हेड बॉय एवं कु. सुरभि जोशी को हेड गर्ल चुना गया एवं वंश जायसवाल एवं कु. खुशबू मिश्रा सांस्कृतिक सचिव व अरिजित संचोरिया एवं कु. महिमा शुक्ला को क्रीड़ा सचिव  व जीत जायसवाल एवं कु. अश्विनी जोशी को साक्षरता सचिव मनोनीत किया गया।

इसी कार्यक्रम के तारतम्य में एकल नृत्य इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कु. समिष्ठी जैन (रानी पद्मिनी हाउस) ने प्रथम एवं कु. उर्वशी पटेल द्वितीय (महाराजा रणजीतसिंह हाउस) एवं कु. सिद्धी हल्दार (महाराजा रणजीत सिंह हाउस) को तृतीय  पुरस्कार से नवाजा गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के 26 वर्ष पूर्ण होने पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाए दी एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये ओर अधिक परिश्रम, त्याग एवं बड़ों का सम्मान करने हेतु जागृत किया।

san thome school
Sneha
Show More
Back to top button