खेती किसानीदेवास

देवास जिले में चना एवं सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तक


देवास। जिले में चना एवं सरसों फसल का पंजीयन 20 फरवरी  से 10 मार्च तक किया जाएगा। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन के पंजीयन के लिए बनाये गये सभी पंजीयन केन्द्रों पर किसान भाई चना एवं सरसों फसल का उपार्जन के पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के लिए भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्यक सहपत्र लेकर जाए। जिले के सहकारी केन्द्रों के अतिरिक्त किसानभाई एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लेाक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकते हैं।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button