देवास प्रेस क्लब द्वारा 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें शहरभर के पत्रकारों ने टूर्नामेंट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, आरटीओ, जिला पंचायत, नगर निगम, पुलिस इलेवन, डॉक्टर इलेवन, एडवोकेट इलेवन, पत्रकार इलेवन सहित देवास प्रेस क्लब की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट पुलिस लाइन में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा। टूर्नामेंट के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व शहर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।
सौरभ सचान
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
Related Articles
Check Also
Close



