देवासराजनीति

Video: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया सीएमएचओ का पुतला

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिला अस्पताल से पीएनसी (प्रसूति वार्ड) वार्ड से महज दो दिन की बच्ची चोरी होने के बाद शहर भर में हलचल मच गई । इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में सीएमएचओ एमपी शर्मा का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ द्वारा बताया गया कि मामला गुरुवार शुक्रवार की रात को एक तीन दिन की बच्ची चोरी हो गई। मामले में अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं जिसमें से 17 बन्द थे।जिस रात को यहाँ घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह भी मौके पर नही था। इससे तो यह लगता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है । दो दिन पूर्व भी सीएमएचओ पर  सत्ता पक्ष के नेताओ ने भष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिससे कि यहां साबित होता है कि  सीएमएचओ भष्ट एवं लापरवाह है इसे जल्द से जल्द कार्य मुक्त किया जाय। सीएमएचओ को जल्द ही कार्य मुक्त नही किया गया तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पर जय प्रकाश शास्त्री,पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह बेस, प्रयास गौतम, सुधीर शर्मा, विक्रम मुकाती,  अजीत भल्ला, सलमान बैग, गजेंद्र  सिंह प्रवक्ता, जाकिर उल्लाह, जितेंद्र सिंह मोंटा, एजाज शैक्ख, वंदना पांडे, संतोष मोदी ,चंद्रपाल सिंह सोलंकी, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, मलखान सिंह देवड़ा, नितेश जयसवाल, धर्मेंद्र बरखेड़ा, बंटू जैसवाल, इरफान पटेल, संजय रैकवार ,सुनील शुक्ला, विजय कटेशरिया, यशवंत कुशवाह , पृथ्वीराज सिंह चौहान, शुभम जलोदिया ,अमन पाटीदार , बलराज ठाकुर वीरेंद्र पटेल, भूपेन पटेल, रवि पटलावदा, विजय पटलावदा, कुलदीप सिंह गौड़ ,माखन बगड़िया, डॉक्टर रितेश, लुकमान अली , पोप सिंह परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sneha
sardana
san thome school
Back to top button