देवासधर्म संकृति

देवास में मोहर्रम पर्व का समापन, ताजीये ठंडे किए गए

देवास। मोहर्रम की 10 तारीख 17 जुलाई बुधवार की रात को देवास शहर के सीनियर राजबाड़ा के ताजिया पर काजी नोमान अहमद अशरफी ने फातिहा पढ़ने के बाद देश की खुशहाली और अमन की दुआ की। “या हुसैन या हुसैन” की गूंज के साथ शहर भर के ताजियों को कालुखैडी तालाब में ठंडा किया गया। मोहर्रम कमेटी के सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन ने बताया कि मोहर्रम की 9 और 10 तारीख को मुस्लिम समाज ने घर-घर कुरान ए पाक की तिलावत कर फातिहा खानी करवाई। रोजा रखकर विशेष योमे असुरा की नमाज अदा की गई। शहर में विभिन्न जगहों पर “यादें हुसैन” के नाम पर शरबत की छबील लगाकर दूध का शर्बत पिलाया गया और हलीम, बिरयानी, लंगर का आयोजन किया गया।

परंपरा के अनुसार जुनियर छोटीपाती के सभी ताजिए और बड़े साहब सुभाष चौक में रखे गए। रात 9.30 बजे सीनियर बड़ी पाती के पंचायत के सभी ताजिए सीनियर राजबाड़ा के ताजिए को लेने पहुंचे। यहां काजी नोमान अहमद अशरफी ने फातिहा पढ़कर दुआएं की। इसके बाद सरकारी ताजिया के साथ सभी पंचायत के ताजिए राजबाड़ा से बड़ा बाजार होते हुए नयापुरा पहुंचे। रात 11 बजे से ताजिया ठंडे होने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

सीनियर राजबाड़ा के ताजिया के साथ खारी बावड़ी चौकी के ताजिया के अलावा सभी मुस्लिम पंचायत के ताजिए जैसे मंड़ाई मोहल्ला, मोहसिनपुरा, पठान कुआं, नुसरत नगर, मोम्मन टोला, वारसी नगर, मेव पंचायत आदि ताजिए नयापुरा से मीठा तालाब पहुंचे। देर रात जूनियर छोटी पाती के ताजिए और बड़े साहब का जुलूस सुभाष चौक से तीनबत्ती होते हुए पीठा रोड, जयप्रकाश मार्ग, ईदगाह रोड से गोया कर्बला पहुंचे। यहां गोया कर्बला तीजा कमेटी द्वारा तीन दिन छबील, दूध का शर्बत, हलीम, बिरयानी, लंगर का आयोजन किया गया।

19 जुलाई की रात को कर्बला मैदान गोया में रखे गए ताजिया कालुखैडी तालाब में ठंडा होने पहुंचे। देवास शहर में मोहर्रम पर्व पर नगर निगम द्वारा विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। मीठा तालाब से सभी पंचायतों के ताजियों को वाहनों में रखकर कालुखैडी तालाब लाया गया। वहां तालाब में बने विशेष कुंड में क्रेन द्वारा सभी ताजियों को ठंडा किया गया। मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त काजी नोमान अहमद अशरफी, मोहर्रम कमेटी के सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन, सईद खान अशरफी, न इम शेख, एडवोकेट तनवीर शेख, एडवोकेट शकील खान, जमील शेख, जावेद शेख, शोयब शेख, बब्लु भाई, काजी हुसैन अहमद अशरफी, जफर अली, शैरु काका, बब्बु खघन, कासिम शेख मिलन, शाद शेख, हसेन शेख मिलन, आमीन खान और पूरी टीम देर रात कालुखैडी तालाब पर मौजूद रही।

देवास जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा मोहर्रम पर्व पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग के लिए मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त काजी इरफान अहमद अशरफी, काजी नोमान अहमद अशरफी और मोहर्रम कमेटी के सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

san thome school
sardana
Sneha
Back to top button