अपराधदेवाससोनकच्छ

भोपाल नगर निगम के अधिकारी के परिवार के साथ देवास में चोरी की वारदात, ट्रैवलर से बैग चोरी



देवास लाइव। इंदौर भोपाल राजमार्ग पर दौलतपुर के पास एक वाहन से दो बैग चोरी हो गए। बताया जा रहा है ट्रैवलर वाहन में भोपाल नगर निगम के अधिकारी भविष्य कुमार का परिवार जा रहा था। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनकच्छ थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाके में ट्रैवलर वाहन से दो बैग चोरी हो गए। इसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तस्दीक शुरू की। ट्रैवलर वाहन से भोपाल नगर निगम के अधिकारी भविष्य कुमार का परिवार भोपाल से उज्जैन जा रहा था। वारदात सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बैग में कपड़े भरे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों देवास के आसपास वाहनों से चोरी और कटिंग बड़े पैमाने पर हो रही है और पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button