देवासशिक्षा

Video: देवास की छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में प्रदेश भर में किया शानदार प्रदर्शन!

देवास, 24 अप्रैल 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणामों में देवास जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में अपना स्थान हासिल किया है।

12वीं कक्षा में बायो स्ट्रीम से अक्सा खान, पिता अब्दुल हमीद खान ने प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, 10वीं कक्षा में जोबिया शेख, पिता सादिक शेख, निवासी 60 विक्रम मार्ग देवास ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

दोनों ही छात्राएं उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 की छात्राएं हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा उन्हें हार पहनाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह देवास जिले और शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है। छात्राओं की इस सफलता ने जिले की बेटियों के हौसले को बुलंद किया है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button