देवासराजनीति

राजनीतिक तकरार: देवास में सांसद ने कसा निगम सभापति पर तंज

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की पोस्ट


देवास। नगर निगम के सभापति रवि जैन ने हाल ही में एमजी रोड पर व्यापारियों को फूल देकर अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इस पहल के बाद देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रवि जैन पर तंज कसते हुए कहा कि फूल देकर सम्मानित व्यापारियों को अपमानित करना ठीक नहीं है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए अन्य सम्मानजनक तरीकों की सलाह दी है।


इस पर नगर निगम सभापति रवि जैन ने भी प्रतिक्रिया दी और फेसबुक पर लिखा कि देवास नगर के हित में जो भी बेहतर हो सकता है, वह उसके लिए संकल्पित हैं। उन्होंने सांसद जी के सुझाव और मार्गदर्शन का स्वागत किया है।

भाजपा के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और देवास विधानसभा की विधायक गायत्री राजे पवार के बीच हाल ही में अनबन की खबरें आई हैं। जैन पहले सांसद सोलंकी के समर्थक माने जाते थे, लेकिन अब वे विधायक गायत्री राजे पवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस बदलाव के चलते सांसद नाराज नजर आ रहे हैं, और इससे देवास में कई विकास कार्य अटके हुए हैं। यदि सांसद और विधायक के बीच यह दूरी बनी रहती है, तो भविष्य में देवास के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button