देवासप्रशासनिक

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नवरात्रि के पहले दिन माताजी टेकरी पहुंचकर की मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना

देवास. कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने नवरात्रि के पहले दिन माताजी की टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की तथा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नवरात्रि पर टेकरी पर की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को माताजी की टेकरी पर व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button