दुर्घटनादेवास

हरनावदा में महिलाओं पर जंगली जानवर का हमला, एक को 13 तो दूसरी को 5 टाँके आये

देवास लाइव। टोंक खुर्द तहसील के ग्राम हरनावदा में सोमवार शाम को जंगली जानवर ने खेत पर काम कर रही एक महिला और भट्टे पर काम रही दूसरी महिला पर हमला कर दिया।  जानवर ने दोनों महिला के हाथ के पंजे को नोच डाला। महिलाओं के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े तब जानवर मौके से भाग गया।

दोनों घायलों को टोंक खुर्द के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद जिला अस्पताल देवास लाया गया। घायल महिला रुकमा बाई के हाथ में गहरा जख्म हुआ उन्हें 13 टांके आए और एक उंगली का हिस्सा तक जानवर खा गया। दूसरी महिला उर्मिला के हाथ में 5 टांके आए हैं। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  ग्रामीणों के अनुसार गांव में जानवर ने अन्य लोगों पर भी हमला किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल रुकमा बाई निवासी सतवास हाल मुकाम हरनावदा किसान जितेंद्र गोस्वामी के खेत पर सोमवार को प्याज की निराई का काम कर रही थी, तभी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला ने बताया कि कुत्ते की तरह दिखने वाले जानवर ने मेरा हाथ पकड़ लिया, उंगली का एक हिस्सा खा लिया। गांव वाले लोग नहीं दौड़ते तो वह मुझे मार देता।  ईंट के भट्टे पर काम कर रही घायल महिला उर्मिला पति राजू निवासी झांसी हाल मुकाम हरनावदा ने बताया कि ईंट के भट्टे पर काम कर रही थी अचानक से जानवर आया और हाथ पकड़ लिया। आवाज सुनकर लोग आए तब जाकर जान बची।

 इधर विभाग के अधिकारियों को घायलों को नियम अनुसार दी जाएगी। 

Back to top button