अपराधदेवास

किर्लोस्कर कंपनी के कर्मचारी की देवास में हत्या, दो व्यक्ति सुबह-सुबह घर में घुसे थे

देवास। किर्लोस्कर कंपनी में कार्यरत विश्वास केरकेट्टा (निवासी मेनाश्री कॉलोनी, उज्जैन रोड) की आज सुबह उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और किसी हथियार से उनके सिर पर वार कर फरार हो गए। घायल अवस्था में विश्वास को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


विश्वास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे और देवास में काम कर रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी दशहरा की छुट्टियों में झारखंड से घर आई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

san thome school
sardana
Sneha
Back to top button