देवासधर्मप्रशासनिक

माता टेकरी पर गर्भगृह में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा


एसडीएम प्रदीप सोनी ने सोशल मीडिया पर चर्चा को बताया काल्पनिक


देवास। सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि मां चामुंडा टेकरी पर गर्भगृह में प्रवेश के लिए 200 रुपए लिए जाएंगे। मां चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति के सचिव एसडीएम प्रदीप सोनी ने इस खबर को पूर्णत: काल्पनिक व भ्रामक बताया है। एसडीएम श्री सोनी ने बताया कि मंदिर समिति ने इस प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया है। सोशल मीडिया पर जो चर्चा चल रही है, वह पूरी तरह से काल्पनिक है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button