अपराधदेवास

घर के पास बाथरूम में महिला की हत्या, शव नाले में फेंका, जिले में अब तक इस तरह की दो घटनाएं

देवास लाइव। पिछले दिनों जामगोद में एक महिला का शव नाले में पड़ा मिला था। पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं जुटा पाई इधर पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया जागीर में एक और महिला का शव नाले में मिला है। महिला का घर पास ही में है और वह संभवत: घर के बाहर बने बाथरूम में नहा रही थी और उसकी हत्या कर नाले में फेंका गया। महिला के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे।


पीपलरावां थाना क्षेत्र के गांव खेरिया जागीर में मंगलवार दोपहर 35 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के पास स्थित नाले में मिला। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़े नहीं थे।


पुलिस के अनुसार महिला गोपालकुंवर पति सोपानसिंह चौहान की उसके घर के बाहर बने बाथरूम में हत्या कर शव को पास ही स्थित नाले में फेंका गया है। मृतका के गले, कंधे, कोहनी पर घाव के निशान मिले हैं। शव को सबसे पहले मृतका के ससुर ने देखा और डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड बुलाकर मामले की जांच शुरू की है। महिला के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के पांच-छह निशान थे।

कुछ दिन पहले ही नए मकान में शिफ्ट हुए थे

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। मृतका का पति पीपलरावां हायर सेकंडरी स्कूल में लैब असिस्टेंट के पद पर पदस्थ है। ग्रामीणों के मुताबिक सास पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार के यहां थी। जबकि ससुर ने भी खुद को घर से बाहर होना बताया। मृतका की 12 वर्षीय बेटी व 9 वर्षीय बेटा घटना के समय स्कूल में थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का परिवार पहले गांव में रहता था, जो कुछ दिन पहले ही नए मकान में शिफ्ट हुआ था।

sardana
Sneha
san thome school
Back to top button