देवासनगर निगम

प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर निगम द्वारा कार्यक्रम आयोजित

देवास लाइव। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम द्वारा निगम कार्यालय मे एक सादा समारोह आयोजित कर शहर के आवासहीन रहवासियो को आवास योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु निगम द्वारा अपनी अहम भागीदारी निभाते हुये इस योजना का लाभ दिलाकर आवासो का आवंटन हितग्राहीयो को करवाया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार 25 जून से 7 दिवस तक योजना के हितग्राहीयो से समनव्य बनाकर कर विभिन्न कार्यक्रमो के अनतर्गत वृक्षा रोपण, योजना से उनकी जिन्दगी मे आई खुशियो को लेकर उनकी स्टोरी, योजना के प्रचार प्रसार हेतु होर्डिग्स, पेम्पलेट आदि कार्य करवाये जाना प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर निगम उपायुक्त (वित्त) पुनित शुक्ला, नोडल अधिकारी नागेश वर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा सहायक यंत्री शाहीद अली, योजना उपयंत्री उनेजा खान, योजना कंसलटेन्ट अशोक दुबे व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button