दुर्घटनादेवास

RSS के खरगोन विभाग प्रचारक अजय पाटीदार की दुर्घटना में मृत्यु, गृह गांव अमलाताज मे पंचतत्व मे विलीन

देवास लाइव। देवास जिले के अमलाताज निवासी 36 वर्षीय अजय पाटीदार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। शाम को गृह ग्राम अमलाताज में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अजय पाटीदार आरएसएस के कार्यकर्ता थे और खरगोन में विभाग प्रचारक थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटीदार मोटरसाइकिल से अपने साथी मानस उपाध्याय के साथ देवास से आष्टा की ओर जा रहे थे, तभी जावर के पास सेमलीबारी में मवेशी से टकराने पर दुर्घटना का शिकार हुए और वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button