देवासधर्म संकृति

सर्व ब्राह्मण समाज की शौर्य यात्रा धूमधाम से निकली

ब्राह्मण के ज्ञान और विज्ञान की शक्ति भारत को फिर से विश्वगुरु बनाएगी -नरोत्तम मिश्रा

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में धूमधाम से शाम 6.30 बजे से सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर मंडी धर्मशाला पहुंची।

युवा संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य दुबे ने बताया कि यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री पंडित नरोत्तम मिश्रा एवं विशेष अतिथि परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, विकास अवस्थी उपस्थित थे। नरोत्तम मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण विश्व में केवल ब्राह्मण ही है जो प्रतिदिन हर मंदिर में विश्व के कल्याण की कामना करता है, सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करता है। ब्राह्मण चाहे किसी भी परिस्थिति में हो पर वह सभी के कल्याण की प्रार्थना रोज मंदिरों में करता है। ब्राह्मणों को जो ज्ञान, शिक्षा ,विज्ञान, संस्कार अपने पूर्वजों से मिले हैं उसे हमें समाज में प्रसारित करना चाहिए, आने वाली पीढिघ्यो को देना चाहिए। ज्ञान ही है जो भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएगा।  यात्रा का मुख्य आकर्षण समाज को संदेश देते हुई परशुराम जी, हनुमानजी की प्रतिकृति की झांकी व समुद्र मंथन का दृश्य दिखाती झांकी थी ।

सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर पूरे समय भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जा रही थी, यात्रा की अगुवाई करते सभी विप्रजन धार्मिक परम्परा अनुसार वेशभूषा में उपस्थित रहे । यात्रा नावेल्टी चौराहा , सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा, जवाहर चोक होते हुए मंडी धर्मशाला पहुंची जहां पर भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन किया गया।रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर के लोग भगवान परशुराम जी का पूजन किया।

यात्रा में दिनेश मिश्रा, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, आदित्य दुबे, विमल शर्मा, आशुतोष जोशी पप्पू,प्रयास गौतम, दीपेश कानूनगो, आकाश अवस्थी, संजय शुक्ला,सतीश दुबे, महेंद्र स्थापक, दीपक जोशी, राधेश्याम शर्मा, मंगेश शर्मा, डॉक्टर रितेश शर्मा, रमेश व्यास, महेंद्र व्यास, कपिल व्यास, सुदर्शन दुबे, भरत व्यास, संजय दुबे, संजय आचार्य, प्रतीक शास्त्री, आयुष तिवारी, प्रतीक पंडित, मोहित पण्ड्या रोहन कानूनगो, नयन कानूनगो, छोटू पांडे, रोहित उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, बंटी शर्मा, लक्ष्मी नारायण बिरथरे, मनोज शर्मा, समीर शर्मा, अजित तिवारी,के के शर्मा,प्रमोद व्यास, कमलेश शर्मा,छोटू पांडे, दीपक मिश्रा, रश्मि मिश्रा, विनीता व्यास, मधु शर्मा, मोनिका शर्मा, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन चेतन उपाध्याय ने क्या आभार प्रयास गौतम ने माना।

san thome school
Sneha
Show More
Back to top button